विकासनगर, मार्च 11 -- चकराता वन प्रभाग कनासर रेंज के लोखंडी में देवदार के हरे-भरे पड़ों को काटे जाने के बाद वन विभाग ने रात्रि गश्त बढ़ा दी है। साथ ही आरोपियों की धर पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। चकराता वन प्रभाग कनासर रेंज के लोखंडी में देवदार के भारी-भरकम करीब दो दर्जन पेड़ काट दिए गए थे। इसके बाद वन विभाग के अफसर हरकत में आए। सबसे पहले अफसरों ने अज्ञात के खिलाफ जुर्म काटने की कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया। अब पेड़ काटने वाले आरोपियों की धर पकड़ के लिए वन विभाग ने अपने स्तर से उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है। बकायदा लोखंडी के अलावा आसपास के क्षेत्रों में कर्मचारियों की गश्त बढ़ा दी है। चकराता वन प्रभाग के डीएफओ अभिमन्यु ने हिन्दुस्तान को बताया कि वन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.