विकासनगर, जनवरी 12 -- जौनसार-बावर में शादी-पार्टियों में फिजूलखर्ची, शराब पर रोक और महिलाओं के सीमित गहने पहनने को लेकर लगातार निर्णय लिए जा रहे हैं। सोमवार को चकराता के गबेला गांव के लोगों ने अपने यहां शादी-पार्टियों में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ वहां शादी-पार्टियों में डीजे भी नहीं बजेगा। महिलाएं सीमित गहने पहनेंगी। सोमवार को हुई ग्रामीणों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। गांव के स्याणा गुमान सिंह शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव की महिलाएं शादी और त्योहारों में जेवर के नाम पर केवल मंगलसूत्र, कान के झुमके, नाक की फूली, पैरों में पायल और बिछुवे ही पहनेंगी। शादी-पार्टियों में शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। कोई भी परिवार शराब नहीं परोसेगा। शादी में मामा पक्ष की ओर से पहली शादी में एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.