चंदौली, मई 27 -- नौगढ़। चकरघट्टा पुलिस वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद ने बताया कि न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट चकिया की ओर से गोवध निवारण से सम्बन्धित वारण्टी अशोक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ग्राम जनकपुर थाना चकरघट्टा, जिला चंदौली का निवासी है। उसे मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...