समस्तीपुर, फरवरी 16 -- चकमेहसी,एक संवाददाता। चकमेहसी थाना अंतर्गत चकमेहसी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थियों के नाम नहीं जोड़ने में कोताही मामले को लेकर आवास सहायक को डीडीसी ने सेवा मुक्त कर दिया है। ग्रामीणों की लगातार शिकायत मिलने के बाद उससे जबाब तलब किया गया था। जिसका अभी तक जवाब नहीं देने पर इसे गंभीरता से लेते हुए उक्त कार्रवाई की गई है। आवास सहायक की ओर से कार्य में शिथिलता व लापरवाही बरतने के आरोप को डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी ने सही पाते हुए चकमेहसी पंचायत के आवास सहायक प्रमोद प्रताप यादव को सेवा मुक्त कर दिया है। यह जानकारी बीडीओ देवेंद्र कुमार ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.