प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 18 -- देल्हूपुर। थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में चकमार्ग पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में मंगलवार सुबह मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। 13 नवंबर को लेखपाल ने पैमाइश करके अवैध कब्जा चिह्नित कर दिया था। इसके बावजूद चकमार्ग खाली नहीं हुआ। मंगलवार सुबह कब्जा हटाने को लेकर दोनों पक्ष मन्नान और फैजान के बीच विवाद होने लगा। कहासुनी बढ़ी और उनके बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों के साथ एक महिला भी घायल हो गई। दोनों पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...