प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 8 -- लालगंज के बरीबोझ निवासी मो़ इस्लाम, अमन वर्मा, शाहीन बानों, जगेसर, नंदलाल, फूलकली, मो़ शकील, राहुल कुमार आदि ने चकमार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि आवागमन के लिए चकमार्ग पर खड़ंजा लगाया जा रहा है। चकमार्ग पर अतिक्रमण करने वाले लोग खड़ंजा निर्माण में बाधा खड़ी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जांच कर खड़ंजा निर्माण पूर्ण कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...