रुद्रपुर, दिसम्बर 21 -- किच्छा। राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी चकमार्ग अतिक्रमणमुक्त कराया। ग्राम दरऊ में कुछ लोगों ने सरकारी चकमार्ग पर अतिक्रमण कर रखा था। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से चकमार्ग को अतिक्रमणमुक्त कराया। प्रशासन की सख्ती के चलते मौके पर विरोध की स्थिति नहीं बन पायी। प्रशासन की टीम में कानूनगो गरीब सिंह राना, हल्का लेखपाल लक्ष्मण सिंह जंगपांगी, मो. अनस, पिंटू कुमार और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...