मऊ, फरवरी 7 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के समस्त तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला अधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 91 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। वहीं तीन शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर टीमें भेजी गई। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में फरियादी रामदरस निवासी चकभदवा निवासी रामदरस ने गांव में हो रहे अवैध निर्माण रोकने के संबंध में एडीएम से शिकायत दर्ज कराई। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। सदर तहसील में समाधान दिवस में सर्वाधिक 58 राजस्व विभाग के मामले आए। वहीं 11 पुलिस विभाग, 8 ग्राम विकास विभाग सहित अन्य विभागों की शिकायतें थी। जनसुनवाई के दौरान राजस्व व...