कन्नौज, फरवरी 23 -- कन्नौज। चकबन्दी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन द्वारा ग्राम स्तर पर विशेष बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उप संचालक चकबन्दी अधिकारी/अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर तहसील के ग्राम पंचायत कुसुमखोर बांगर में 24 फरवरी को तथा तिर्वा तहसील के ग्राम पंचायत हसेरन, परगना सकतपुर में 25 फरवरी को दोपहर 3 बजे ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में चकबन्दी अधिकारी, सहायक चकबन्दी अधिकारी, चकबन्दीकर्ता एवं चकबन्दी लेखपाल अभिलेखों सहित उपस्थित रहेंगे। जिन किसानों को भूमि संबंधी कोई आपत्ति या समस्या है, वे निर्धारित तिथि और समय पर ग्राम चौपाल में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी प्रकरणों का मौके पर ही सुनवाई कर समाधान करने का प्रयास किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.