जौनपुर, फरवरी 24 -- जौनपुर। चकबंदी प्रक्रियाधीन गांवों में किसानों की समस्याएं सुनने और प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए विभिन्न तिथियों पर ग्राम चौपाल आयोजित होंगी। बन्दोबस्त चकबन्दी अधिकारी ने बताया कि आयुक्त के निर्देश पर तय कार्यक्रम के अनुसार 25 फरवरी को सुबह 11 बजे कुददुपुर, ब्राह्मणपुर नवावाद तथा सुरिस में चौपाल लगेगी। 26 फरवरी को सुबह 11 बजे नेवादा, खपरहा और गोपीपुर में तथा दोपहर दो बजे किर्तापुर में चौपाल होगी। 27 फरवरी को सुबह 11 बजे थनवा, बांकी, रसूलपुर, मथुरापुर और पचुरखी देवी प्रसाद में आयोजन तय है। 28 फरवरी को सुबह 11 बजे उदपुर गेल्हवा, तरहटी, कटहरी चक, मसनपुर, राजेपुर और धनियामऊ में चौपाल लगाई जाएगी। इन चौपालों में अधिकारी किसानों से फीडबैक लेकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे जिससे चकबन्दी कार्य तेज गति से आगे बढ़ सके।

हिं...