हरदोई, जनवरी 4 -- हरदोई, संवाददाता। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर नरकतरा गांव में किसान की आत्महत्या के मामले में बंदोबस्त अधिकारी (एसओसी) ने पुलिस कार्यवाई पर सवाल उठाये हैं। मामले में बंदोबस्त अधिकारी (एसओसी), उपसंचालक चकबंदी (डीडीसी), लेखपाल सहित आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई मृतक किसान के पिता की तहरीर पर की गई है। इस मामले में बंदोबस्त अधिकारी पीसी उत्तम का कहना है कि किसान की सहमति से ही उसे चक दिया गया था। फसल काटने के बाद खेत छोड़ने का सहमति पत्र भी लगाया गया था। उन्होंने कहा कि चकबंदी में सभी किसानों को मनचाहा चक देना संभव नहीं होता। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह झूठे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी राजपत्रित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से पहले जिलाधिकारी व विभागीय उच्च...