लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता चकबंदी आयुक्त डा. हृषिकेश भास्कर यशोद ने चकबंदी वाले गांवों में 23 से 28 फरवरी तक चौपाल लगा कर चकबंदी से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि चौपाल के माध्यम से कृषकों का फीडबैक लिया जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो। आयुक्त ने चकबंदी अधिकारी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी व उप संचालक चकबंदी को गांवों में अलग-अलग दो-दो चौपाल आयोजित करने का निर्देश दिया है। कहा कि ग्राम स्तर पर चौपाल लगाकर किसानों के सामने चकबंदी कार्यों को पूर्ण करने से किसानों के मध्य आपसी विवाद घटेंगे तथा चकबंदी प्रक्रिया भी तेजी से पूरी होगी। आपसी सीमा विवादों और चकों के बंटवारों से जुड़ी समस्याओं को किसानों की सहमति से निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा कि इस कार्य से भविष्य में खतौनी और गाटा स...