बलिया, फरवरी 24 -- दलनछपरा। स्थानीय पंचायत भवन परिसर में सोमवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं को चकबंदी अधिकारी मधुकांत झा, सहायक चकबंदी अधिकारी सुरेन्द्र यादव के समक्ष रखा, अधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और यथासंभव समाधान का भरोसा दिया। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सचेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित चौपाल में सहायक चकबंदी अधिकारी सुरेंद्र यादव ने कहा कि फर्जी तरीके से ग्राम समाज की भूमि को जीतने लोगों ने मिलीभगत कर अपने नाम करा लिया था सभी खारिज करा दिया गया है। अब किसी भी किसान के चक में कोई गड़बड़ी नहीं हो पाएगी, मौका व अभिलेख के मिलान कर कार्य चल रहा है, जल्द ही चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। किसी भी हाल में कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। बता दें कि चकबंदी आयुक्त लखनऊ ने पत्र जारी कर निर्...