सीतापुर, मार्च 18 -- सीतापुर, संवाददाता। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में निर्देश दिए कि चकबंदी कार्यों में तेजी लाई जाए तथा चकबंदी संबंधी समस्त कार्यों को समय से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि चकबंदी कार्य में किसी भी तरह की अनियमितता नहीं होनी चाहिए तथा इसके अंतर्गत जो भी नक्शा या चक बनाए जाये, उसमें सभी किसानों का ध्यान रखा जाए। कहा कि चकबंदी संबंधी कार्य जिन गांवों में क्रियाशील है वहां प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि चकबंदी न्यायालय में लम्बित वादों को समय से निस्तारित किया जाये। पुराने वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में चकबंदी कार्यों की प्रगति नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.