हमीरपुर, फरवरी 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा तहसील के छानी बांध गांव में चल रही चकबंदी के दौरान एक किसान को आकार पत्र-5 में मृत दर्शा दिया गया। जिसमें सुधार की बात पर सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। जिससे परेशान किसान ने डीएम से फरियाद कर जांच की मांग की है। छानी बांध गांव निवासी किसान चंद्रशेखर पुत्र कालका ने ग्रामीणों के साथ मुख्यालय आकर जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए बताया कि उनके गांव में चकबंदी का कार्य चल रहा है। गांव में उसके खेत भी है जिसका आकार पत्र-5 भरते समय चकबंदी लेखपाल रामसुमेर मौर्या ने उसे मृतक दर्शा दिया। जब उसे अभिलेख में मृतक दर्शाये जाने की जानकारी हुई तो उसने चकबंदी लेखपाल से मिलकर बताया कि वह तो आपके समक्ष उपस्थित है फिर भी मृत क्यों दर्शा दिया। मगर अभिलेख सही न करके उससे सुविधा शुल्क की मांग कर परेशान किया जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.