प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- विकास खंड सांगीपुर के कई गांवों में पिछले कुछ महीनों से चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। इसी प्रक्रिया के तहत बुधवार को देऊम पश्चिम गांव में चकबंदी प्रक्रिया पूरी हो जाने सम्बन्धी बैठक चकबंदी कर्मियों द्वारा आयोजित की गई थी। चकबंदी प्रक्रिया पूरी हो जाने सम्बन्धी बैठक होने की भनक जैसे ही ग्रामीणों को लगी बड़ी संख्या में वे बैठक स्थल पर पहुंच गये। तरह-तरह आरोप चकबंदी कर्मियों पर लगाते हुए बैठक को पूरी तरह से गलत ठहराया। ग्रामीण कब्जा परिवर्तन नहीं कराने समेत अन्य खामियां रहते हुए चकबंदी प्रक्रिया पूरी होने संबंधी बैठक आयोजित कर औपचारिकता पूरी किये जाने व अधिकारियों को फर्जी रिपोर्ट दिये जाने से नाराज हो गए। ग्रामीण क्षेत्रीय सहायक चकबंदी अधिकारी के खिलाफ मनमानी का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.