रायबरेली, फरवरी 3 -- रायबरेली, संवाददाता। सदर तहसील क्षेत्र के सलोन और ऊंचाहार के एक गांव चकबंदी प्रक्रिया में चल रहा है। उक्त गांवों में चल रही चकबंदी प्रक्रिया का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। इस पर बीती 23 जनवरी को बचत भवन के सभागार में डीएम हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। विभागीय समीक्षा के दौरान जिले में चकबंदी प्रक्रिया की खराब प्रगति मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कर्मचारियों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा। ऊंचाहार तहसील के खोजनपुर, सलोन तहसील के बरवलिया, डीह, और सदर तहसील क्षेत्र के हाजीपुर व कोरिहर गांव समेत आधा दर्जन गांवों में धारा 52 की प्रक्रिया चल रही है। उक्त गांवों के धारा 52 प्रकाशन में बरती जा रही शिथिलता पर चकबंदी अधिकारी ने नाराजगी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...