आजमगढ़, फरवरी 4 -- जहानागंज,हिंदूस्तान संवाद। सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय जहानागंज पर मंगलवार को लपसीपुर गांव के ग्रामीणों ने अधिकारियों पर चकबंदी प्रक्रिया में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। तत्पश्चात ग्रामीणों ने चकबंदी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कब्जा परिवर्तन एवं सीमांकन की कार्रवाई अभी तक लगभग 40 प्रतिशत चकदारों की पूरी नहीं हुई है, जबकि सक्षम अधिकारी के आदेश के बावजूद कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। चकबंदी विभाग द्वारा धारा 42 की सुनवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जो पूरी तरह से नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि धारा 42 की सुनवाई से संबंधित नोटिस गांव में वितरित किए गए, जो चकदारों को दो फरवरी को प्राप्त हुए। सुनवाई की तिथि तीन फरवरी सुनिश्चित की गई। इतनी कम अवधि में न तो ...