बदायूं, फरवरी 2 -- तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई के ग्रामीणों ने चकबंदी न कराए जाने की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में अपनी मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम निधि श्रीवास्तव को एक ज्ञापन सौंप कर चकबंदी प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। गांव में अधिकतर छोटे कृषक हैं, जो खेती-किसानी और मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन गुजर-बसर कर रहे हैं। वह शुरू से ही चकबंदी का विरोध कर रहे हैं। चकबंदी होने के बाद कृषकों के चक बदल जाएंगे। जिससे उन्हे काफी दिक्कतों का सामना करना पडेगा। प्रदर्शन करने वालों में विनय शर्मा, विकास गुप्ता, राजेश कुमार, नवलपुरी, सोहनपाल, कृष्णगोपाल, अख्तर खां, आशीष कुमार, सुभाष चंद्र, श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.