लखनऊ, मार्च 17 -- मोहनलालगंज के किसानों ने सोमवार को कैसरबाग स्थित बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों ने चकबंदी कराने के निर्देश पर नारेबाजी की और कहा की इसे तत्काल वापस लिया जाए। किसानों ने कहा कि वह चकबंदी नहीं चाहते हैं। किसान अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हैं। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजेश रावत के नेतृत्व में सैकड़ों किसान किसान सोमवार को कैसरबाग स्थित जिला पंचायत कार्यालय में स्थित बंदोबस्त अधिकारी के कार्यालय के बाहर पहुंचे और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने कहा कि 90 फीसदी किसान मोहनलालगंज स्थित शेरपुर लवल गांव में चकबंदी नहीं चाहते हैं। चकबंदी आयुक्त की ओर से गठित टीम के द्वारा जो रिपोर्ट लगाई गई है उसके आधार पर चकबंदी अब तक निरस्त हो जानी चाहिए थी। संगठन के जिला अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.