रायबरेली, जनवरी 30 -- रायबरेली,संवाददाता। सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को रोके जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया को रोके जाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र के झकरासी गांव के ग्राम प्रधान दिनेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीण कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर इकठ्ठा हुए। डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव को चकबंदी प्रक्रिया से अलग किया जाए। उनका गांव विकास प्राधिकारण क्षेत्र में आ गया है। इससे उनके गांव की चकबंदी नहीं हो सकती है। इससे पहले गांव में आयोजित की गई खुली बैठक में भी इसका विरोध करते हुए चकबंदी विभाग के अधिकारियों को शिकायती ...