लखनऊ, जुलाई 31 -- सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में बुधवार रात चकबंदी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार सिंह (52) की गोली लगने से मौत हो गई। उनका शव शहीदपथ दयालबाग के पास प्लॉट में पड़ा मिला। पास में रिवाल्वर पड़ी थी। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किए। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। पुलिस सुसाइड नोट की लिखावट का मिलान कर रही है। राजकुमार सिंह मूल रूप से निगोहां के करणपुर गांव के रहने वाले थे। यहां परिवार के साथ आशियाना में रहते थे। सुबह करीब 10:30 बजे चालक के साथ कार से निकले थे। इसके बाद वह दयालबाग स्थित अपने प्लॉट पर पहुंचे, जहां एक कमरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.