मुरादाबाद, दिसम्बर 16 -- क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने चकबंदी अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके गांव की जमीन को दूसरे गांव के किसानों ने कब्जा कर लिया है जबकि वह जमीन उनके गांव की है,उसे चकबंदी कराकर मुक्त कराया जाए। छजलैट के गांव असगरीपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को चकबंदी अधिकारी को बताया कि पुरानी चकबंदी में कुछ जमीनों पर नदी के पास पानी के गडढे थे, जिन्हे उस समय नालों में परिवर्तित कर दिया गया था लेकिन अब वहां पर सामान्य खेती की जाती है जहां पर अवैध कब्जा है उस जमीन को मुक्त कराकर वहां पर गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। बताया कि गांव की कुछ जमीन नदी के पार भी है जो नदी के मार्ग बदलने के कारण ही दूसरी ओर चली गई है, उस जमीन पर दूसरे गांव के किसानों ने अवैध कब्जा कर रखा है जब की गांव के किसानों की जमीन काफी कम है। समस्त ग्...