बागपत, जुलाई 29 -- कलेक्ट्रेट पर सोमवार की सुबह चकबंदी आफिस में जमीन की पैमाइश कराने की अर्जी लेकर पहुंचे युवक पर विपक्षियों ने हमला बोल दिया। आफिस के भीतर ही आरोपियों ने युवक के साथ हाथापाई की। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। युवक आरोपियों से बचने के लिए डीएम कार्यालय में घुस गया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बामनौली गांव के रहने वाले मनोज ने बताया कि जमीन संबंधी मुकदमा चकबंदी न्यायालय में चल रहा था। जिसमें फैसला उसके हक में आया था। बताया कि सोमवार की सुबह वह चकबंदी अधिकारियों के पास पैमाइश के आदेश कराने के लिए आया था। जैसे ही वह कार्यालय में पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद विपक्ष के दो लोगों ने उसे घेर लिया। गाली-गलौच करते हुए उसके साथ हाथापाई की। जिसके बाद वह शोर मचाते हुए वहां से भागने लगा और ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.