संभल, दिसम्बर 4 -- जिला सीनियर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को बार कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें डॉ. सुरेश सागर एसओसी से परिचय वार्ता हुई। माधव मिश्रा ने समस्याओं के निस्तारण के लिए समस्त प्रक्रिया पर विचार रखे। अरविन्द सिंह ने कहा कि कार्यशैली ऐसी हो कि न्याय प्रक्रिया प्रभावित ना हो। उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि किसी भी अधिवक्ता पत्रावलियों पर निस्तारण निमयअनुसार किया जाए। इस दौरान नरेश कुमार यादव, शाहुद हुसैन, राकेश रस्तोगी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...