सिद्धार्थ, दिसम्बर 15 -- भवानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बेंवा-भड़रिया राजमार्ग से जुड़ा चकचई से तेनुहार गांव की ओर जाने वाला लिंक मार्ग इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र के महेंद्र, उमेश, रमेश, पप्पू, दिलीप ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। इसी सड़क से स्कूली छात्र-छात्राएं पढ़ने जाते हैं लेकिन गड्ढों से भरी सड़क पर चलना उनके लिए मुश्किल भरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि दोपहिया वाहन चालक आए दिन असंतुलित होकर गिर रहे हैं और दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बावजूद जिम्मेदार इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.