मिर्जापुर, जनवरी 5 -- मिर्जापुर। चुनार नगर के चकई मोहल्ले के लोगों को अब गंदगी से नहीं जूझना पड़ेगा। नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को मोहल्ले की साफ-सफाई कराने के साथ ही नालियों में जमा मलबा भी निकलवा कर अन्यत्र फेंकवा दिया। मोहल्ले में सफाई कराने के बाद नाली के आसपास चूना का छिड़काव कराया गया। प्रकाश के लिए खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवा दिया गया है, जिससे अब लोगों को रात में अंधेरे से नहीं जूझना पड़ेगा। वहीं, टूटी सड़क की मरम्मत तत्काल कराने का ईओ ने निर्देश दिए हैं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर चुनार के चकईपुर मोहल्ले के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। 'हिन्दुस्तान' ने मोहल्ले के लोगों की समस्याओं को 23 दिसंबर के अंक में 'टूटी सड़कें, अंधेरे ने बढ़ाई मुश्किलें' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.