फतेहपुर, फरवरी 2 -- फतेहपुर, संवाददाता। मनरेगा घोटाला की उखड़ती परतों की फाइल आज आयुक्त खंगालेंगे। लाखों की रकम पर उठे सवालों की दो दिन तक जांच होगी। सरकंडी के माफिक गड़बड़ी मिलने पर बड़ी कार्रवाई की उम्मीद है। सिर दर्द और सूखते हलक से अफसर और कर्मचारी व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे है। माना जा रहा है कि जांच में लापरवाही मिली तो ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों समेत कई लोगों पर गाज गिर सकती है। बहुआ ब्लॉक की चकइटौली ग्राम पंचायत में सरकंडी की तर्ज में जांच किया जाना है। जहां पर मनरेगा के पक्के कार्यो में 82 लाख की अनियमितता और फर्जी भुगतान, कार्यो में गड़बड़ी के आरोप लगे है। तीन वर्षो से शिकायत के बावजूद जांच नहीं बढ़ पा रही थी। जिसकी शिकायत उप मुख्यमंत्री से होने के बाद जांच आगे बढ़ी और आयुक्त ने दो दिनों तक ठहर कर जांच के आदेश जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.