फतेहपुर, फरवरी 18 -- फतेहपुर। सरकारी धन में सेंधमारी की शिकायत से सुर्खियों में आई पंचायतों की परतें खुलती जा रही है। चकइटौली में पंचायत और मनरेगा के विभिन्न कार्यो की दर्ज शिकायतों पर जिला प्रशासन ही नहीं मनरेगा के अपर आयुक्त भी जांच कर चुके है। आधे अधूरे अभिलेखों से स्थगित जांच को बढ़ाते हुए गठित तीन सदस्यीय टीम गांव पहुंची। दोनो पक्षों के बयानों को दर्जकर टीम वापस लौट गई। बहुआ ब्लॉक की चकइटौली ग्राम पंचायत में पंचायत विभाग और मनरेगा के कामों में गड़बड़ी की शिकायत पर जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय टीम गठित करते हुए जांच के आदेश दिए थे। जिसकी जांच आगे न बढ़ने पर आंदोलन के ऐलान से टीम 22 जनवरी को गांव जांच के लिए पहुंची थी। जहां टीम ने शौचालयों समेत विभिन्न कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अभिलेखों को खंगाला। अधूरे दस्तावेजों से जांच पूरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.