मोतिहारी, जनवरी 2 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में चंवर व पोखर जैसे जलीय क्षेत्र में मखाना की खेती की शुरुआत होगी। जिले में ट्रायल के रूप में पहली बार मखाना की खेती किसान करेंगे। यह खेती सफल रही तो अगले साल से मखाना की खेती के विस्तार की योजना है। जिले में 10 हेक्टेयर में मखाना की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा मखाना बीज के उत्पादन की हरी झंडी मिली है। मखाना क्षेत्र विस्तार योजना के तहत जिले में इस खेती की शुरुआत होने जा रही है। इस योजना के लिए चार ब्लॉक से मिले हैं आवेदन मखाना क्षेत्र विस्तार योजना के तहत जिले के चार ब्लॉक से आवेदन मिले हैं। इसमें तुरकौलिया, चिरैया, संग्रामपुर व केसरिया ब्लॉक के किसान शामिल हैं। उद्यान निदेशालय के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जा रहा है। मखाना बीज पर प्रतिकिलो 225 रुपए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.