चंबा, जनवरी 26 -- हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में भारी बर्फबारी के बीच एक झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। भरमाणी माता मंदिर के ऊपर दुर्गम पहाड़ियों में लापता हुए दो युवकों के शव पांच दिन बाद भारी बर्फबारी के बीच बरामद कर लिए गए हैं। इस हादसे के बीच सबसे भावुक कर देने वाला दृश्य वह रहा, जब उनके साथ गया पालतू कुत्ता चार दिन तक बर्फ और ठंड में अपने मालिकों के शवों के पास डटा रहा। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय विकसित राणा और उसके 13 वर्षीय ममेरे भाई पीयूष के रूप में हुई है। दोनों को फोटोग्राफी और रील बनाने का शौक था। 23 जनवरी को दोनों भरमाणी माता मंदिर के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र में वीडियो शूट करने गए थे। उनके साथ कैंपिंग का कुछ सामान और एक पालतू कुत्ता भी था। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और इलाके में तेज बर्फबारी शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.