बगहा, जनवरी 1 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता। चंपारण रेंज में सक्रिय अपराधियों, भू-माफियाओं और शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने अपराध और माफिया नेटवर्क पर प्रहार करते हुए बगहा, बेतिया और मोतिहारी के पुलिस अधीक्षकों को सख्त और परिणाममुखी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बुधवार को डीआईजी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने दो तीनों एसपी से कहा कि अब जमीन पर ठोस और दिखने वाली कार्रवाई होनी चाहिए। लंबित मामलों और वांछित अभियुक्तों को लेकर किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीआईजी ने हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी और जानलेवा हमलों जैसे गंभीर आपराधिक मामलों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान चलाकर करने का निर्देश दिया। वही बीएनएस की धारा 109 ...