बगहा, जनवरी 9 -- बगहा, हमारे संवाददाता। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के चंपापुर गनौली पंचायत के गनौली गांव में थरूहट दिवस के अवसर पर नवयुवक संघ द्वारा शैक्षणिक खेलकूद प्रतियोगिता सह प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्घाटन किया गया। गुरुवार से शुरू हुये इस प्रतियोगिता का उद्घाटन के मुख्य अतिथि नितेश कुमार ने किया। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित युवकों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नितेश कुमार ने बताया कि आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में बहुत सी प्रतिभाएं छुपी हुई है। उन छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच देने के लिए थारू समाज के लोग धीरे-धीरे आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि थरूहट दिवस के अवसर पर बहुत से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन में यह एक अलग कार्यक्रम है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले युवाओं को एक मंच पर लाकर उनकी प्रतिभा को निखारने का काम कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.