चंदौली, फरवरी 15 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चंधासी कोल मंडी में सिक्स लेन सड़क का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। चौड़ी और चमचमाती सड़क पर लोग फर्राटा भर रहे हैं लेकिन सड़क के किनारे बने नाले का ढक्कन टूटा हुआ है। जिससे दुर्घटना की सदैव आशंका बनी हुई है। लोगों ने इसे ठीक कराने की मांग की है। मंडी के कारोबारियों और कर्मचरियों का कहना है कि ढक्कन खुला होने से इसमें गिरने या वाहनों के फंसने का भय बना रहता है। चंधासी मंडी के कारोबारियों का कहना है कि परिसर में जगह-जगह नाले पर ढक्कन ही लगाया नहीं गया है या फिर टूटा हुआ है। जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। चंधासी कोल मंडी वह स्थान है जहां प्रतिदिन सैकड़ों ट्रकों का आवागमन होता है। लगभग दस हजार मजदूर, कर्मचारी एवं व्यापारी अपने रोजगार के लिए आते-जाते हैं। ऐसे अत्यधिक व्यस्त और संवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.