चंदौली, फरवरी 22 -- दुलहीपुर/चंदौली, हिन्दुस्तान संवाद। चंधासी कोयला मंडी स्थित डिपो से बीते शुक्रवार की देर रात चोरों ने 15 टन कोयला चुरा लिया। इसकी जानकारी होने पर व्यापरियों ने बीते शनिवार की रात सात नामजद सहित दर्जनभर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने महाबलपुरोनकर बस्ती से काफी मात्रा में कोयला बरामद कर लिया। वही मौके से कई आरोपियों को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। कोयला मंडी चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके तहत बीते शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने ग्रामीण साधन धर्म कांटा के पीछे स्थित डिपो से लाखों का कोयला चुराकर चपंत हो गए। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस सात नामदज सहित दर्जनभर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन करने में जुटी थी। इसी क्रम में महाबलपुर में छापेमा...