देवरिया, फरवरी 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। चंद वर्षों में महुआडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला जालसाज युवक करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन गया। कई जगहों पर एकड़ में उसने भूमि की खरीदारी की। पहले दिल्ली पुलिस की उस पर नजर पड़ी, फिर देवरिया की एसओजी व कोतवाली पुलिस की नजर में वह आ गया। कुछ माह पहले पुलिस ने उसे उठाने का प्रयास तो किया, लेकिन उसके नेटवर्क मजबूत होने के चलते वह पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। मां-बाप को पुलिस ने उठाया, लेकिन मोटी रकम के आगे पुलिस बड़े नेटवर्क को खोलने की बजाय अपनी जेब ढीली की और परिजनों को छोड़ दिया। अब वह अपने परिजनों के साथ फरार है। जब जिम्मेदारों तक बात पहुंची तो प्रथम दृष्टया मामले में दोषी कोतवाली के दीवान को निलंबित कर दिया गया। अब मामले की जांच सीओ भाटपाररानी को सौंपी गई है। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.