हाथरस, फरवरी 20 -- आरटीई के तहत प्रथम चरण के तहत 1980 विद्यार्थियों का चयन शासन स्तर से बुधवार को हुआ। चंद घंटे बाद ही प्रथम चरण की सूची को निरस्त कर दिया। अब शासन स्तर से सूची पुन जारी की जाएगी आरटीई के तहत प्रथम चरण में आए आवेदनों का सत्यापन बीईओ के स्तर से किया गया। बीईओ स्तर से सत्यापन के बाद 18 फरवरी को लॉटरी सिस्टम के जरिए चयन सूची जारी होनी थी। बुधवार को सूची जारी कर दी गई,लेकिन कुछ घंटे बाद ही शासन से आये फरमान ने चयनित विद्यार्थियों के दिल तोड़ दिये। अब चयनित सूची को निरस्त कर दिया गया है,जल्द ही पुन सूची शासन स्तर से जारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.