रुडकी, मार्च 10 -- यूपी के नगीना क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर भुवनेश्वर में हुए हमला के विरोध में सोमवार को भीम आर्मी तथा आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर के काफिले पर हमला करने वालों के खिलाफ एनएसए लगाने तथा सख्त कार्रवाई की मांग की। यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। भीम आर्मी तथा आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सुबह मालवीय चौक पर एकत्रित हुए। यहां से तहसील परिसर तक इन्होंने रैली निकाली। तहसील परिसर में पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में लोगों को कुचलने का काम किया जा रहा है। धर्म के नाम पर बांटने और लड़ाने का काम किया जा रहा है। यूपी सरकार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.