मुरादाबाद, सितम्बर 7 -- खंडग्रास चंद्र ग्रहण रविवार को रात 9.57 बजे से शुरू होकर 2 बजकर 25 मिनट पर खत्म हुआ। सूतक काल दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर रात एक बजकर 26 मिनट तक चला। सूतक 11 घंटे पहले ही शुरू हो गया था। यह ग्रहण अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में रहा। दोपहर से सूतक काल लगने के कारण शाम को मंदिरों के कपाट बंद रहे। शुभ कार्य भी नहीं किए, इसे देखने का लोगों में काफी क्रेज रहा। चंद्र ग्रहण रात में होने के कारण भी लोगों ने इसे देखने के लिए सुबह से ही तैयारी शुरू कर दी। नंगी आंखों से देखने से बचने के लिए उन्होंने शीशे पर काली स्याही, लैंस आदि तैयार किए। बड़े बर्तन में पानी भरकर छतों पर रख लिया। रात में चंद्रमा नजर आने से उन्होंने राहत की सांस ली। कई क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं ने जागकर इष्ट देव की आराधना में ग्रहण काल व्यतीत किया।...