रिषिकेष, जनवरी 29 -- डीएम सविन बंसल के निरीक्षण के बाद नगर निगम प्रशासन ढालवाला ड्रेन की स्वच्छता को लेकर हरकत में आ गया है। चंद्रेश्वरनगर में ड्रेन में गिर रही आठ घरों की दूषित नालियों को निगम ने टेप कर दिया है, जबकि जल निगम ने भी आबादी क्षेत्र की दो बड़ी दूषित नालियों को टेप करते हुए उन्हें सीवर लाइन से कनेक्ट करना शुरू कर दिया है। दरअसल, ढालवाला ड्रेन में प्राकृतिक स्रोत का पानी चंद्रेश्वरनगर होते हुए गंगा तक पहुंच रहा है। इस तीन किलोमीटर लंबी ड्रेन को आबादी क्षेत्र में पूरी तरह से ढक दिया गया है, जिसमें करीब 220 मीटर हिस्सा खुला है। ड्रेन में गंदगी गिरने की शिकायत स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की थी, जिस पर बीते बुधवार को डीएम सविन बंसल ने चंद्रेश्वरनगर और आसपास ड्रेन का जायजा लेते हुए अधिकारियों को गंदगी की रोकथाम के निर्देश दिए थे। हर...