चक्रधरपुर, फरवरी 11 -- चक्रधरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार प. सिंहभूम जिला सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के निर्देश पर चंद्री पंचायत में डॉन योजना के तहत नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया शुरुमुनि बारला और ग्रामीणों की उपस्थिति में नशा मुक्ति अभियान को लेकर रैली निकाली गई। इस दौरान ग्रामीणों को नि:शुल्क विधिक सेवा के बारे में जानकारी दी गई साथ ही नशा के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। मौके पर अधिकार मित्र राजशेखर रवानी, श्वेता रवानी, उदाहरण प्रधान, जननी प्रधान, कमला महतो, मंजू, मंजू जामुदा, राहुल प्रधान, करण कुंभकार, देवव्रत प्रधान, राजेन्द्र महतो, आशा महतो, मनोज खंडित, रीना प्रधान, अनिता गिलुवा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...