लखनऊ, जून 7 -- चंद्रिका देवी मंदिर में प्रसाद की दुकान लगाने वाले व्यापारियों ने एक बार फिर से हंगामा किया। इस बार एसडीएम मलिहाबाद से दुकान के सामने कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ। व्यापारियों ने कहासुनी बढ़ने पर एसडीएम से अभद्रता शुरू कर दी। सूचना मिलने पर बीकेटी पुलिस ने अभद्रता करने के आरोप में तीन को गिरफ्तार किया है। मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे थे एसडीएम शनिवार दोपहर करीब एक बजे एसडीएम मलिहाबाद अंकित कुमार सरकारी गाड़ी से चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। ड्राइवर ने गाड़ी मंदिर परिसर के पास एक दुकान के सामने खड़ी की। इस पर दुकानदार विश्वजीत ने अपनी दुकान से प्रसाद खरीदने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर विश्वजीत ने दुकान के सामने से तत्काल गाड़ी हटाने को कहा। कहासुनी होने पर एसडीएम अंकित कुमार ने दुकानदार विश्वजीत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.