महाराजगंज, जनवरी 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला कोषागार कार्यालय में संयुक्त पेंशनर कल्याण समिति का निर्वाचन किया गया। जिसमें संयोजक चंद्रिका वर्मा व कोषाध्यक्ष इंद्रजीत यादव को बनाय गया। इस दौरान पेंशनरों ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आवाज भी बुलंद की। सह संयोजक राम सूरज गुप्ता को जनपद प्रचार सचिव प्रताप नारायण पांडेय को व संप्रेक्षक दीपचंद्र त्रिपाठी को बनाया गया। निर्वाचन बैठक की अध्यक्षता परशुराम मणि त्रिपाठी ने व संचालन ओपी त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि गोरखपुर मंडल के पर्यवेक्षक अनिल किशोर पांडेय रहे। निर्वाचन के बाद पेंशनर पदाधिकारियों व पेंशनरों ने अपनी समस्याओं व उसके समाधान के लिए आवजा बुलंद की। पूर्व प्रधानाचार्य त्रियुगीनारायण त्रिपाठी ने कहा कि पेंशनर कल्याण समिति कोई साधारण समिति नहीं है। इस समिति के पास सरकार...