चंदौली, जनवरी 31 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर स्थित चंद्रावती नाला और शमशेर ब्रीज अतिक्रमण की जद में आ गया है। वर्षों से सफाई के अभाव में झाड़ झंखाड़ और कूड़े करकट से नाला पट गया है। नगर के संभ्रांत लोगों ने कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नाले की सफाई को लेकर ज्ञापन दिया, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। नगरवासियों ने चेताया जल्द ही समस्या दूर नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। मुजफ्फरपुर गांव स्थित चंद्रप्रभा नदी से सिंचाई के लिए चंद्रावती नाले का निर्माण वर्षों पूर्व कराया गया था। इसी नाले से निकली राइट और लेफ्ट पथरहवा नहर क्षेत्र में सिंचाई का एकमात्र साधन है। यह नाला चकिया कस्बे को दक्षिण से उत्तर की तरफ से होते हुए मैदानी इलाकों तक जाता है। चकिया कस्बे क्षेत्र में स्थित नाला 80 प्रतिशत तक अतिक्रमण की जद मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.