काशीपुर, फरवरी 20 -- काशीपुर, संवाददाता। चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन लाइव सेट एप्लीकेशन के फाउंडर अमृतेश पार्थ ने 'लाइव सेट' विषय पर कार्यशाला की। इस विषय के तहत स्वयंसेवियों को ऐप डाउनलोड एवं रजिस्ट्रेशन, प्लेसमेंट, सोशल मीडिया, इवेंट, अलर्ट सिस्टम, इंटर्नशिप आदि की जानकारी दी गई। शिविर का समापन मुख्य अतिथि हाइटेक हॉस्पिटल के मानिसक रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धांत माथुर ने किया। शिविर समापन पर स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सिद्धांत माथुर ने मोटिवेशनल टॉक के माध्यम से स्वयंसेवियों को टीम वर्क, एकाग्रता, ध्यान भंग होने के कारण, मानसिक तनाव के कारणों एवं उनके समाधान की जानकारी दी। यहां प्राचार्या डॉ. कीर्ति पंत, मंच संचालक डॉ....