मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुढ़नी के रजला स्थित जितेन्द्र राम के मशरूम फॉर्म पर बुधवार को आजाद मशरूम उत्पादक संघ की बैठक हसन की अध्यक्षता में हुई। संगठन के नृपेन्द्र शाही ने बताया कि अगामी 27 फरवरी को शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर संगठन की ओर से कमतौल में सम्मेलन होगा। इसमें पर्यवेक्षक बिहार राज्य किसान सभा के महामंत्री विनोद कुमार शामिल होंगे। इस दौरान मशरूम उत्पादकों की समस्या उठाते हुए स्कूलों के मध्याह्न भोजन में मशरूम को अनिवार्य करने की मांग की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...