उरई, जनवरी 31 -- कुठौंद/ नाहिली। कस्बा कुठौंद में महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस पुनीत कार्य का शुभारंभ आज रविवार को माधोगढ़ तिराहा (चंद्रशेखर आजाद तिराहा) पर विधि-विधान से भूमि पूजन के साथ होगा। चंद्रशेखर आजाद समिति ने तैयार की रूपरेखा की इस गौरवमयी परियोजना की पूरी रूपरेखा चंद्रशेखर आजाद समिति, कुठौंद द्वारा तैयार की गई है। समित के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के मुख्य चौराहे माधोगढ़ तिराहा को अब चंद्रशेखर आजाद तिराहे के रूप में नई पहचान दी जा रही है, जहाँ उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा स्थापना की खबर से स्थानीय युवाओं और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार भूमि पूजन कार्यक्रम को भव्य बनाने के ...