बलिया, दिसम्बर 28 -- बलिया। विकास भवन सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव पांतीय संगठन की ओर से नियुक्त चुनाव प्रभारी के देख-रेख में हुआ। इस क्रम में सर्वसम्मति से चंद्रशेखर यादव अध्यक्ष, जयशंकर प्रजापति संगठन मंत्री, सत्यदेव राम महामंत्री, वीरेन्द्र प्रसाद संप्रेक्षक, विनय कुमार सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। इस मौके पर अधिवेशन में जिला श्रमिक समन्वय समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह अपने समस्त घटक संगठनों के पदाधिकारी, विकास भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार तिवारी, महामंत्री पशांत रंजन सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.