धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता भाजपा छोड़कर झामुमो का दामन थामने वाले पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को झामुमो ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मंगलवार को गोल्फ ग्राउंड में आयोजित झामुमो जिला कमेटी की बैठक में यह घोषणा टुंडी विधायक सह पार्टी के मुख्य सचेतक मथुरा महतो ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सह पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने इन्हें पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। चार फरवरी को गोल्फ ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में विधायक मथुरा महतो ने कहा कि चंद्रशेखर अग्रवाल के आने से पार्टी मजबूत होगी। पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि डॉ नीलम मिश्रा पर फैसला पार्टी करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई दूसरा कार्यकर्ता मेयर पद पर चुनाव नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.