धनबाद, फरवरी 3 -- धनबाद, प्रमुख संवादाता धनबाद में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने भाजपा छोड़कर झामुमो का दामन थाम लिया। दुमका में झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। झामुमो का दामन थामने के बाद पूर्व मेयर ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन की अगुवाई में अब धनबाद का विकास करेंगे। माना जा रहा है कि झामुमो उन्हें पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित करेगा। भाजपा की ओर से संजीव अग्रवाल को मेयर पद के लिए पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित करने से नाराज चंद्रशेखर अग्रवाल झामुमो में शामिल हो गए। इस दौरान टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, धनबाद जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन, सचिव मन्नू आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, पूर्व नगर अध्यक्ष देबू महतो और व्यवसायिक मोर्चा के ...